IPL 2025 के 22वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 18 रनों से हराया। इस मैच में पंजाब ने चेन्नई को जीत के लिए 220 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया, लेकिन चेन्नई की टीम उसे हासिल नहीं कर सकी। चेन्नई की ओर से डेवोन कॉनवे ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए अर्धशतक जड़ा, जो उनके IPL करियर का 10वां अर्धशतक रहा। इस बेहतरीन पारी के दौरान उन्होंने न केवल रन बनाए, बल्कि एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया, जिससे उनका आत्मविश्वास और भी बढ़ गया।
आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज़ बने डेवोन कॉनवे
कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज कॉनवे इस मैच में 49 गेंदों पर 69 रन की पारी खेलकर रिटायर आउट हुए। वह अपनी इस पारी के दौरान सबसे तेज 1000 आईपीएल रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बने। इस मैच में उन्होंने ये उपलब्धि जरूर हासिल की लेकिन उनकी ये पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। कॉनवे ने सिर्फ 24 पारियों में 1000 आईपीएल रन पूरे कर लिए। उनसे पहले इस लिस्ट में शॉन मार्श (21) और लेंडल सिमंस (23) का नाम।
कॉनवे ने आईपीएल में अब तक 25 मैचों में 47.90 की औसत से 1,006 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट (140.30) भी काफी अच्छा रहा है। उनके सभी आईपीएल रन CSK के लिए आए हैं। कॉनवे ने 2022 में अपने IPL करियर की शुरुआत की थी। CSK की ओर से खेलते हुए उन्होंने IPL 2022 में 7 मैचों में 42.00 की औसत और 145.66 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे।
कॉनवे की फिफ्टी और दुबे के साथ साझेदारी ने दिलाई उम्मीद, लेकिन जीत से चूकी CSK
Also Read : फतेहपुर: कोटा विवाद में ट्रिपल मर्डर, 10 टीमें जांच में
पंजाब के खिलाफ मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए कॉनवे ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह मौजूदा सीजन में उनका पहला अर्धशतक था। उन्होंने शिवम दुबे के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 51 गेंदों में 89 रन की साझेदारी की, जब तक ये दोनों बल्लेबाज क्रीज पर थे तब तक चेन्नई के लिए मैच जीतना कुछ हद तक संभव लग रहा था। कॉनवे 69 के निजी स्कोर पर रिटायर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके बाद बाद शिवम दुबे (42) और महेंद्र सिंह धोनी (27) ने कोशिश जरूर की, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके।
Also Read : सोना 56,000 रुपये होगा? जानिए इसकी वजह
[…] […]