• Fri. Sep 20th, 2024

    IPL 2022 का मेगा ऑक्शन खत्म हो गया है। सभी 10 टीमों ने अपनी-अपनी टीम बना ली है। 12 और 13 फरवरी को हुए ऑक्शन के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। IPL नीलामी वीडियो में ऑक्शन के होस्ट चारू शर्मा से बड़ी गलती होती नजर आ रही है। उन्हें भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद को मुंबई इंडियंस को बेचना था, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स को सोल्ड कर दिया। मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की ताक में थी।

    खलील की बेस प्राइस 50 लाख रुपए थी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स ने पहले 5 करोड़ की बोली लगाई, जिसे मुंबई इंडियंस ने बढ़ाकर 5.25 करोड़ कर दिया। इसके बाद चारु शर्मा दिल्ली कैपिटल्स को कीमत बढ़ाने के लिए कहा फिर इस पर दिल्ली के किरण कुमार ने पहले 5 करोड़ 50 लाख के लिए पैडल उठाया और फिर तुरंत मना भी कर दिया। यानी, टेक्नीकली आखिरी बोली मुंबई की रही और खलील को मुंबई का हिस्सा बनना चाहिए था।

    यहीं पर चारु से भूल हो गई। चारु ने मुंबई की नीलामी रकम को दिल्ली कैपिटल्स की बोली बता दिया और आखिरी वक्त तक वे यही दोहराते रहे। इससे हुआ ये कि मुंबई की ओर से बड़ी बोली लगाने के बाद भी खलील दिल्ली की टीम में चले गए ।

    मुंबई ने अब तक कोई बयान नहीं दिया

    IPL नीलामी सबसे हैरानी वाली बात ये है कि जब ये वाकया हुआ तब मुंबई और दिल्ली में से किसी फ्रेंचाइजी की ओर से कुछ नहीं कहा गया। ऐसा लगा जैसे मुंबई इंडियंस खुद की लगाई बोली शायद भूल गई हो। अभी तक मुंबई की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।IPLऑक्शन में वॉशिंगटन सुंदर की बोली के दौरान भी चारू शर्मा से भूल हो गई ।

    Share With Your Friends If you Loved it!