• Wed. Mar 26th, 2025

    एमएस धोनी ने पलक झपकते ही गिल्लियां उड़ाईं, सूर्यकुमार को वापसी का मौका नहीं दिया

    सूर्यकुमार

    आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला सभी क्रिकेट फैंस के बीच काफी उत्सुकता का विषय था, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने थीं। इस मैच में विकेट के पीछे एमएस धोनी का जादू एक बार फिर देखने को मिला, जिसने फैंस को उनके सुनहरे दिनों की याद दिला दी। 43 साल की उम्र में भी धोनी ने बिजली जैसी फुर्ती दिखाते हुए मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव को पलक झपकते ही स्टंप आउट कर पवेलियन भेज दिया। उन्होंने सेकंड के 12वें हिस्से से भी कम समय में यह कमाल कर दिखाया।

    मुंबई इंडियंस की धीमी शुरुआत और सूर्यकुमार का संघर्ष

    Also Read : नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान के घर पर चला बुलडोजर

    मुंबई इंडियंस की टीम इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी, जिसमें वह 20 ओवर्स में 155 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब हुए। मुंबई इंडियंस की इस मुकाबले में शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें उन्होंने 21 के स्कोर पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे।

    Also Read : CSK vs MI: धोनी रिव्यू सिस्टम का जादू, माही के इशारे पर गायकवाड़ ने लिया रिव्यू और बल्लेबाज हुआ आउट

    इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच में कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने एक छोर से पारी को संभालने का प्रयास किया जिसमें 11वें ओवर में उन्होंने नूर अहमद की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आगे निकलकर अपना बल्ला तो घुमाया लेकिन गेंद को मिस कर गए। वहीं विकेट के पीछे खड़े धोनी ने गेंद को पकड़ने के साथ ही उसे तुरंत स्टंप पर लगाने के साथ बेल्स को बिखेर दिया। धोनी के इस तरह से स्टंप करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी ट्रेंड कर रहा है।

    नूर अहमद और खलील अहमद की घातक गेंदबाजी ने मचाई तबाही

    Also Read : ‘पुष्पा’ के रंग में डूबे डेविड वार्नर, ‘रॉबिनहुड’ इवेंट में श्रीवल्ली पर थिरके

    मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से पहली बार आईपीएल में खेल रहे अफगानिस्तान के बाएं हाथ के लेग स्पिनर नूर अहमद का गेंद से कमाल देखने को मिला, जिसमें उन्होंने अपने 4 ओवर्स के स्पेल में सिर्फ 18 रन देने के साथ कुल 4 विकेट हासिल किए। सीएसके के लिए नूर के अलावा गेंदबाजी में खलील अहमद ने भी कमाल दिखाया जो 4 ओवर्स में 29 रन देने के साथ तीन विकेट हासिल करने में कामयाब रहे।

    Share With Your Friends If you Loved it!