रोहित शर्मा को आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है। वह 2008 से अब तक हर सीजन में लगातार खेले हैं और मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पांच बार चैंपियन बना चुके हैं। हालांकि मौजूदा सीजन में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है और आईपीएल 2025 में अब तक उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है। इसके बावजूद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने एक शानदार सिक्स लगाकर इतिहास रच दिया। इस छक्के के साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिससे वह अन्य भारतीय बल्लेबाजों से आगे निकल गए। रोहित की यह उपलब्धि उनके अनुभव और क्लास का प्रतीक है, जो किसी भी मैच का रुख बदल सकती है।
रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ IPL में जड़े 50 छक्के, बने पहले भारतीय बल्लेबाज
Also Read : अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध चीन का जवाब, अमेरिकी वस्तुओं पर 125% शुल्क
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने 12 गेंदों में 18 रन बनाए, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल रहा। उनका विकेट विपराज निगम ने हासिल किया। मैच में एक छक्का जड़ते ही रोहित ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल में 50 छक्के पूरे कर लिए। इसी के साथ वह आईपीएल में किसी भी एक टीम के खिलाफ 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने आरसीबी की टीम के खिलाफ 49 छक्के लगाए थे। रोहित से पहले कोई भी भारतीय बल्लेबाज किसी भी आईपीएल टीम के खिलाफ 50 छक्के नहीं जड़ पाया था, अब उन्होंने सभी भारतीय बल्लेबाजों को पीछे करते हुए ये मुकाम हासिल किया है।
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को 12 रन से हराया, कर्ण शर्मा की घातक गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ों के दम पर दर्ज की दूसरी जीत
मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 12 रनों से हरा दिया और मौजूदा सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली। मुंबई ने सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और नमन धीर की पारियों की बदौलत 205 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद कर्ण शर्मा ने कसी हुई गेंदबाजी की और तीन विकेट हासिल किए। उनकी शानदार गेंदबाजी के दिल्ली के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और आउट हो गए। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। दिल्ली के लिए करुण नायर ने जरूर 89 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। बड़े टारगेट का पीछा करते हुए पूरी टीम सिर्फ 193 रनों पर सिमट गई।
[…] […]