• Sat. Oct 5th, 2024

    Chandrayaan: चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने खींची चंद्रयान-3 के लैंडर की ताजा तस्वीरें

    Chandrayaan 3

    इसरो ने बताया कि चंद्रयान-2 ऑर्बिटर में एक हाई रेजोल्यूशन वाला कैमरा लगाया गया है। वर्तमान में, चांद के पास मौजूद कैमरों में यह कैमरा सबसे अच्छे रेजोल्यूशन वाला है। इसरो के चंद्रयान-2 मिशन ने हालांकि चंद्र की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग नहीं की थी, लेकिन उसका ऑर्बिटर अब भी सक्रिय तरीके से काम कर रहा है।

    अब चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने ही चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान की तस्वीरें खींची हैं। इसरो ने ये तस्वीरें जारी हैं, जिनमें चांद की सतह पर लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को साफ देखा जा सकता है। इसरो ने ट्वीट में लिखा कि चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने चंद्रयान-3 लैंडर को कहा है कि ‘मैं तुम पर नजर रख रहा हूं।’

    Also Read: धोखाधड़ी और साजिश के आरोपों में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गिरफ्तार

    Chandrayaan

    चंद्रयान-2 कि इसरो ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

    इसरो ने बताया कि चंद्रयान-2 ऑर्बिटर में हाई रेजोल्यूशन कैमरा लगा हुआ है। अभी चांद के आसपास मौजूद कैमरों में यह सबसे बेहतर रेजोल्यूशन वाला कैमरा है। लैंडर विक्रम के चांद की सतह पर उतरने के बाद यह तस्वीर ली गई है। चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर चंद्रमा का कक्षा में चांद के चारों तरफ परिक्रमा कर रहा है। हालांकि बाद में इसरो द्वारा इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया। इससे पहले इसरो ने ट्वीट में जानकारी दी कि चंद्रयान-3 मिशन के तहत लैंडर विक्रम की सभी गतिविधियां और सिस्टम सामान्य हैं। लैंडर मॉड्यूल के पैलोड ILSA, RAMBHA और ChaSTE को चालू कर दिया गया है। रोवर प्रज्ञान ने भी संचालन शुरू कर दिया है। वहीं प्रोपल्शन मॉड्यूल के SHAPE पैलोड को भी रविवार को चालू कर दिया गया है।  

    Also Read: Man kills mother for failing to find suitable match for marriage in Telangana

    चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर चंद्रमा का कक्षा में चांद के चारों तरफ परिक्रमा कर रहा है। हालांकि बाद में इसरो द्वारा इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया। इससे पहले इसरो ने ट्वीट में जानकारी दी कि चंद्रयान-3 मिशन के तहत लैंडर विक्रम की सभी गतिविधियां और सिस्टम सामान्य हैं।

    Also Read: छोटी उम्र के प्रज्ञानंद ने दिग्गज कार्लसन के पसीने छुड़ाए, टाईब्रेकर में मिली हार

    Share With Your Friends If you Loved it!