• Tue. Sep 17th, 2024

    हरियाणा: बाढ़ जैसे हालात कई नदियां उफान पर, 24 ट्रेनें रद्द, हाईवे पर रूट डायवर्ट

    Flood

    हरियाणा में लगातार बारिश ने सड़कों, रेलों और जनजीवन को बाधित कर दिया है। अंबाला, चंडीगढ़, यमुनानगर, करनाल सहित कई जिलों में रिकॉर्ड बारिश हुई। 33 घंटों में राज्य के इन जिलों में 100 से 250 एमएम की वर्षा हुई है, जिससे कुछ जगहों पर बाढ़ भी हुई है।

    राज्य में 24 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। रोड रूट भी बदलना पड़ा। प्रदेश में रविवार को 9 घंटे में 38.9 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से 764 प्रतिशत अधिक है। 1 जून से 9 जुलाई तक प्रदेश में औसत से 59% अधिक 140.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। सोमवार को राज्य के उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

    डॉ. चंद्रमोहन, मौसम विशेषज्ञ, ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में चल रहे पश्चिमी विक्षोभ ने दिल्ली, एनसीआर और हरियाणा में सुस्त मानसून को भी सक्रिय कर दिया है। अगले दो या तीन दिनों में बारिश होगी। 13 जुलाई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जो 14 से 20 जुलाई के दौरान मानसून गतिविधियों में सुधार लाएगा।

    हरियाणा

    23 ट्रेनें रूट बदलकर चलाई, कालका-शिमला ट्रैक बंद

    तुरंत प्रभाव से अंबाला मंडल के सरहिंद-नंगलडैम, चंडीगढ़-साहनेवाल और कालका-शिमला सेक्शन पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। 30 से अधिक ट्रेनों पर इसका प्रभाव पड़ा। 16 ट्रेनों को पूरी तरह से रद करने का आदेश दिया गया है, जबकि 23 ट्रेनों को बदले हुए रास्ते पर चलाया गया है। रविवार को कालका-शिमला रेलमार्ग पर भूस्खलन और पेड़ गिरने के कारण कोई ट्रेन नहीं चली। 30 से अधिक कर्मचारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में लगाया गया है।

    पानीपत में मैनहोल में गिरा बच्चा

    हिसार जिले के उकलाना मंडी में बेटे को बचाने गए ईट भट्ठा संचालक पिता की करंट लगने से मौत हो गई जबकि उसका बेटा बच गया। बेटा बालकनी से बारिश का पानी निकाल रहा था। लोहे की पाइप सामने से गुजर रही एचटी लाइन से छू गई, जिस कारण दीपक को करंट लगा। उसके पिता बचाने आए तो करंट से उनकी मौत हो गई। इसी तरह पानीपत में मैनहोल में बच्चे की गिरने से मौत हो गई। 

    Read More : Mumbai: चार गिरफ्तार,6000 किलो लोहे से बना पुल चोरी; बनाने वाली कंपनी के कर्मी ही निकले चोर

    Share With Your Friends If you Loved it!