• July 6, 2024
तापमान

 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री तक पहुंच गया। जोकि भारत में अब तक का सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के मुंगेशपुर में बुधवार दोपहर 2.30 बजे 52.3 डिग्री सेल्सियस के साथ भारत का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। 

Read also:‘छोले भटूरे खाओ, वजन घटाओ…’, दिल्ली के रेस्टोरेंट का अनोखा दावा

दिल्ली में भीषण गर्मी और लू से लोगों की सेहत पर असर

आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के लोगों को एक जून तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। यहां पर एक जून तक तेज धूप निकलेगी। दोपहर में लू चलेगी। 

दिल्ली में गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए फोर्टिस अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉ.अतुल माथुर ने कहा कि देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसकी वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं। गर्मी की वजह से हृदय प्रणाली से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

Read also:शरजील इमाम को 2020 के दंगों के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत

भीषण गर्मी तापमान में पानी की किल्लत से जूझ रही दिल्ली

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान  50 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। इसकी वजह से लोगों को पानी की किल्लत हो रही है। राजधानी में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में दिल्ली के लोग पानी की समस्या को लेकर परेशान है। पानी के लिए लोगों को घंटो पानी के टैंकर का इंतजार करना पड़ रहा है। इस गर्मी में पानी भरने के लोगों को घंटो लाइन में पड़ रहा है। बाबजूद लोगों को पूरा पानी नहीं मिल पा रहा है। घंटों इंतजार करने के बाद पानी का टैंकर आता तो है लेकिन लोगों को महज दो दो बाल्टी पानी ही मिल पाता है। लोगों का कहना है की सरकार को इस समस्या का समाधान करना चाहिए क्योंकि इतनी तेज गर्मी में सड़कों पर कई घंटे इंतजार करने के बाद भी पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही है। 


बीजेपी ने केजरीवाल पर साधा निशाना दिल्ली बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में गर्मी का 100 साल का रिकॉर्ड टूटा है । पारा 50॰C छू चुका है। लेकिन दिल्ली सरकार ग़ायब है। उन्होंने कहा कि गर्मी से बचाव के लिए सरकार लोगों की सहायता करे।

Read also:भारतीय जवानों ने रस्साकशी में चीनी सैनिकों को हराया

Share With Your Friends If you Loved it!
One thought on “दिल्ली में 52.3 डिग्री तक पहुंचा तापमान”

Comments are closed.