उत्तर भारत में मौसम तेजी से बदल रहा है, जिससे लोग गर्मी का एहसास करने लगे हैं। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर में पूरे दिन तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। शुक्रवार से रविवार तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन इस दौरान तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। आने वाले दिनों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान बढ़कर 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
Also Read : सुनीता विलियम्स का डॉल्फिन ने समुद्र में किया अद्भुत स्वागत, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश में भी मौसम साफ रहने की संभावना है
उत्तर प्रदेश में भी आज मौसम साफ बना रहेगा. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज का न्यूतनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं शुक्रवार और शनिवार को लखनऊ में बादल छाए रहने की संभावना है. हालांकि, उसके बाद लोग तापमान में तेजी से वृद्धि का भी अनुभव कर सकते हैं.
Also Read : UP: पति के शव के 15 टुकड़े; पत्नी ने प्रेमी संग क्यों की हत्या?
राजस्थान में बादल छाए रहने की संभावना है
वहीं अगर राजस्थान की बात करें तो यहां के कई हिस्सों में आज भी बादल छाए रहने की संभावना है. इसी के साथ कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है. यहां आपको बता दें कि राजस्थान का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
Also Read : नागपुर हिंसा FIR में महिला पुलिसकर्मियों के कपड़े फाड़ने और पेट्रोल बम फेंकने का खुलासा
हिमाचल में बारिश और हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है.
मौसम विभाग ने प्रदेश में शुक्रवार तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है. चंडीगढ़ स्थित रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने चंबा (2,850 मीटर से अधिक) और लाहौल एवं स्पीति (2,900 मीटर से अधिक) के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की संभावना के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ (असुरक्षित स्थिति) जारी किया है. इसने कुल्लू और किन्नौर (दोनों 2,900 मीटर से ऊपर) के लिए ‘येलो अलर्ट’ (आंशिक रूप से असुरक्षित स्थिति) और शिमला जिले के लिए ‘ग्रीन अलर्ट’ जारी किया है.
Also Read : मद्रास HC का फैसला: माता-पिता बच्चों को दिए उपहार की संपत्ति रद्द कर सकते हैं
[…] […]
[…] Also Read : दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम … […]