• Fri. Sep 20th, 2024

    मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के अंधेरी, सायन, चेंबूर और कुर्ला के कुछ इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है। मुंबई में रुक रुक कर तेज बारिश शुरू है। मुंबई में पिछले 12 घंटों में शहर में 95.81 mm जबकि पूर्वी उपनगर में 115.09 mm और पश्चिमी उपनगर में 116.73 mm बारिश दर्ज हुई है।

    मुंबई के सायन, किंग सर्कल, चेंबूर, कुर्ला नेहरूनगर इलाके अक्सर बारिश के मौसम में पानी में डूब जाते हैं।

    वहीं महाराष्ट्र में कोंकण के सिंधुदुर्ग में भी बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं।

    मुख्यमंत्री की हालात पर नजर
    महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे बारिश के हालात पर खुद नज़र बनायें हुए हैं। वह लगातर कोंकण क्षेत्र के सभी जिलाधिकारियों के संपर्क में हैं ताकि नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही भारी बारिश के कारण होने वाला जान-माल का नुकसान भी न पाए। शिंदे ने संबंधित विभागों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। खास तौर पर रायगढ़, रत्नागिरी, ठाणे, पालघर, सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर जिलों में, मुख्यमंत्री ने नागरिकों को बारिश के कारण बढ़ते पानी और बाढ़ की स्थिति के बारे में सूचित करने और बाढ़ से निकालने के लिए उचित स्थानों पर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

    Share With Your Friends If you Loved it!