• July 4, 2024
सिक्किम

सिक्किम के उत्तरी राज्यों में हीटवेव और तेज गर्मी का दौर लगातार जारी है, जबकि नॉर्थ-ईस्ट में भारी बारिश का दृश्य देखने को मिल रहा है। पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश के कारण सिक्किम में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तरी सिक्किम के कई इलाकों में लैंडस्लाइड और बाढ़ के कारण सैकड़ों घर और कई सड़कें बह गईं। सबसे ज्यादा नुकसान सिक्किम के मंगन जिले में हुआ है। यहाँ एक दिन में 220 मिमी से अधिक बारिश के कारण पिछले साल 4 अक्टूबर को आई भीषण बाढ़ के बाद बना संगकालांग पुल भी गुरुवार दोपहर में ढह गया। इससे दजोंगू, चुंगथांग, लाचेन और लाचुंग से संपर्क टूट गया है। इन इलाकों में अब न फोन कनेक्टिविटी है और न ही रोड। बिजली पोल भी बह गए हैं।

सिक्किम में राहत और बचाव कार्यों में लगे डिजास्टर मैनेजमेंट के अधिकारियों ने बताया कि पर्यटन स्थल लाचुंग और चुंगथांग में लगभग 2 हजार पर्यटक फंसे हैं। इन्हें अब हेलिकॉप्टर से ही बचाया जा सकता है, लेकिन हेलिकॉप्टर का उड़ना मुमकिन नहीं है। दक्षिणी सिक्किम में तीस्ता नदी का उफान है, जिससे कई घरों को बहा दिया गया है। पिछले साल उत्तरी सिक्किम में एक हिमनद झील के बदलने से अचानक आई बाढ़ में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

Read Also : पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे जस्टिन ट्रूडो: G7 बैठक में होगी अहम चर्चा

बिहार का बक्सर देश में सबसे गर्म, तापमान 47.2 डिग्री

गुरुवार को उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में हीटवेव देखा गया। यहाँ तापमान 46 डिग्री से अधिक था। बिहार के बक्सर शहर ने 47.2 डिग्री तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर होने का दर्जा प्राप्त किया। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, और राजस्थान में कई जगहों पर तापमान 44 से 47 डिग्री के बीच था।

IMD के अनुसार, 1 मार्च से 9 जून के बीच ओडिशा में सबसे अधिक 27 दिनों तक हीटवेव रही। पश्चिमी राजस्थान में 23 दिन, पश्चिम बंगाल में 21 दिन, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 दिन, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 19 दिन, और गुजरात और पूर्वी राजस्थान में 17 दिनों तक हीटवेव देखी गई।

Read Also : केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, 23 जून को 1563 उम्मीदवारों के ग्रेस मार्क्स वापस लिए जाएंगे

अब बात मानसून की

देश के दक्षिणी राज्यों में समय से पहले दस्तक देने के बाद मानसून कमजोर पड़ गया है। अर्थ साइंस के पूर्व सेक्रेटरी माधवन राजीवन ने कहा कि अगले 8-10 दिन तक मानसून के तेजी से आगे बढ़ने की संभावना नहीं है। बिहार और झारखंड में 16 से 18 जून तक मानसून के पहुंचने का अनुमान है। यह 20 से 30 जून के बीच उत्तर प्रदेश और 27 जून के आसपास दिल्ली पहुंच सकता है।

Read Also : त्तर प्रदेश:देश में सबसे ज्‍यादा यूपी में ब‍िजली की मांग, टूटे रिकॉर्ड

Share With Your Friends If you Loved it!
2 thoughts on “सिक्किम: लैंडस्लाइड से 6 की मौत, कई लापता”

Comments are closed.